फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kosi river tractor accident death

Nainital News: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत

Tue, 09 May 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kosi river tractor accident death
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में खड़ंजा गेट पर एक मजदूर गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सुनील (19) पुत्र वीरराम निवासी हरिपुर चूनाखान कालाढूंगी का रहन वाला था। सोमवार दोपहर वह खड़ंजा खनन गेट पर मजदूरी कर रहा था। पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि वह ट्रैक्टर के ऊपर बैठा हुआ था। नदी में वाहन चलने के दौरान झटका आने की वजह से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर के शव को लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसके घर पहुंचा दिया गया। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बाइक सवार बस से भिड़ा, घायल

नैनीताल। कोटाबाग निवासी राजीव अपनी बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर नैनागांव में बस से पास लेते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। बस की टक्कर से युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सड़क में गिरने से युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। राहगीरों ने युवक को सड़क से उठाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से युवक को अस्पताल भिजवाया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक नैनीताल के पास होटल में कुक का काम करता है। वह सोमवार को घर को जा रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed