फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kojagari Poornimasi today, the moon full of 16 arts will be seen

कोजागरी पूर्णमासी आज, 16 कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा के होंगे दर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kojagari Poornimasi today, the moon full of 16 arts will be seen
हल्द्वानी। कोजागरी पूर्णिमा रविवार नौ अक्तूबर को मनाई जाएगी। आश्विन मास की पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है। सनातन धर्म में इस पूर्णिमा को कोजागरी (छोटी दीपावली) के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन से कार्तिक स्नान भी शुरू हो जाएंगे। इसी दिन भगवान वाल्मीकि की जयंती भी मनाई जाती है।
विज्ञापन

कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर धरती पर अपनी किरणों से अमृत की वर्षा करते हैं। इस दिन चंद्रमा में अमृत का संचरण होता है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इसइस रात चंद्रमा के साथ माता महालक्ष्मी का भी पूजन कर खीर को चंद्रमा की शीतल रोशनी में किसी छलनी या बारीक सूती कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। रात में चंद्रमा की किरणों से युक्त खीर को अगले दिन सुबह माता लक्ष्मी को भोग लगाने के प्रसाद रूप में बांटा जाता है।
विज्ञापन

माना जाता है कि इससे अमरत्व की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को जो भक्त रात्रि जागरण करते हुए माता महालक्ष्मी की श्रद्धा के साथ पूजा कर माता लक्ष्मी को दीपावली पर आने का निमंत्रण देता है, पूरे वर्ष उस पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि नौ अक्तूबर की सुबह 3.41 बजे से शुरू होगी और 10 अक्तूबर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस दौरान सूर्योदय से लेकर सायंकाल 4.20 तक सर्वार्थसिद्धि योग बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
पूजा विधि-
प्रात:काल गंगा जल मिश्रित जल से स्नान कर अपने घर के मंदिर में चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी का चित्र रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना करें। सात्विक खाद्य पदार्थों का व्रत में सेवन करें और शाम को चंद्रमा के साथ माता महालक्ष्मी, विष्णु का श्रद्धानुसार पूजन कर और खीर रखकर आरती करें। रात को खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed