{"_id":"5dfa85618ebc3e879c01040f","slug":"killer-accused-gaurav-caught-from-mainpuri-haldwani-news-hld3660909108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से पकड़ा गया हत्यारोपी गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से पकड़ा गया हत्यारोपी गौरव
विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करके एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने भूपेन्द्र चंद्र पांडे ऊर्फ भूप्पी हत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भुप्पी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव गुप्ता ने वारदात के बाद अपने परिवार को बाजपुर शिफ्ट किया और रात बरेली रुककर दूसरे दिन यूपी के मैनपुरी स्थित अपने ननिहाल चला गया। पुलिस ने मंगलवार को उसे मैनपुरी के समान कटरा रिक्शा स्टैंड से गिरफ्तार किया। गौरव का कहना था कि उसने आत्मरक्षा के लिए भूपेंद्र पांडे पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने उसके घर से रिवाल्वर बरामद की है।
बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को भूपेंद्र उर्फ भुप्पी पांडे की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी गौरव भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए जिले में दो और गैर प्रांतों में पुलिस की चार टीमें भेजी गईं थीं। पुलिस ने बाजपुर में गौरव गुप्ता के परिवार को पकड़ लिया था। गौरव अपने फूफा के घर परिवार को रखने के बाद प्राइवेट वाहन से बरेली की तरफ चला गया। एक दिन बरेली में रहने के बाद अगले दिन वह मैनपुरी के अलाऊ स्थित ननिहाल चला गया।
ननिहाल के लोगों ने उसे अपने परिचित के समान कटरा स्थित घर में ठहराया था। एसओजी की टीम ने समान कटरा के रिक्शा स्टैंड से गौरव को धर दबोचा। पुलिस उसे देर रात हल्द्वानी कोतवाली लाई। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने कहा कि भुप्पी पांडे के असलहा निकालने पर उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। इसके बाद पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी लेकर घर गया था। परिवार में पत्नी, बच्चों और मां को लेकर बाजपुर गया था। गौरव को पुलिस ने धारा 302, 394, 30 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को ढाई हजार का पुरस्कार
हल्द्वानी। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में हत्याकांड के विवेचक निरीक्षक अबुल कलाम, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, एसएसआई कश्मीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद पाठक, उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज, उपनिरीक्षक रमेश पंत, कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक सिंह, जितेंद्र कुमार, अनिल गिरी, हरीश आर्या, गिरीश जोशी शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।