फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kheda police outpost in-charge removed

Nainital News: आईजी ने खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी को हटाया

Fri, 02 Jun 2023 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kheda police outpost in-charge removed
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में शिकायत मिलने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने पर खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पर आईजी कुमाऊं ने कार्रवाई की है। उन्हें चौकी प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन


रूपराज निवासी ग्राम बागजाला गौलापार ने जनता दरबार में आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे को बताया कि उसने देवला मल्ला गौलापार में सवा दो बीघा भूमि जमीन खरीदी है। इसका सौदा 9.50 लाख में हुआ था। नगद और चेक से भुगतान किए जाने के बाद भी भूस्वामी जमीन नहीं छोड़ रहा। रूपराज ने मामले की शिकायत खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार से की, लेकिन चौकी प्रभारी ने शिकायत का निस्तारण गुुण दोष के आधार पर नहीं किया। आईजी कुमाऊं तक मामला पहुंचने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को पद से हटाकर पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। आईजी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की शिकायत को सही ढंग से सुना जाए और उस पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed