{"_id":"68e431b7b90230dfd70650d6","slug":"khatris-hat-trick-wins-sainik-school-football-haldwani-news-c-337-1-ha11015-126082-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फुटबाल में खत्री की हैट्रिक से सैनिक स्कूल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फुटबाल में खत्री की हैट्रिक से सैनिक स्कूल विजयी
Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बिठौरिया कप में भिड़ते डॉन बॉस्को और यूनिवर्सल के खिलाड़ी। डॉन बॉ
हल्द्वानी। बिठोरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर जगदीश चंद्र बल्यूटिया मेमोरियल इंटर स्कूल 11ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को हल्द्वानी स्टेडियम में जिला स्तरीय स्पर्धा के आठ मुकाबले खेले गए। अधर खत्री की गोल की हैट्रिक से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने महर्षि विद्या मंदिर को 5-0 से शिकस्त दी। विजेता टीमों ने प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश किया।
पहले मैच में डीएवी स्कूल ने दीक्षांत इंटरनेशनल को 3-0, डॉन बॉस्को ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्कूल को 7-0, डीपीएस ने एपीएस को 3-0, दशमेश स्कूल पीरुमदारा ने नैनी वैली स्कूल को 2-1, सरस्वती स्कूल ने सिंथिया को 3-0 पराजित किया। व्हाइट हॉल स्कूल के स्पर्धा में नहीं पहुंचने से गुरुकुल स्कूल विजयी घोषित किया गया। स्पर्धा का आखिरी मुकाबला में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और निर्मला कान्वेंट स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें निर्मला कान्वेंट पेनल्टी शूटआउट 4-2 से विजय रही।
इससे पहले मुख्य अतिथि उप निदेशक खेल रसिक सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, मेजर प्रियांशु अग्रवाल, डीआरडीओ एमसी राजू मेहरा, शंकर आर्य और गोविंद दसोनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन सचिव वीरू कालाकोटी ने बताया मंगलवार को 4 मैच खेले जाएंगे।