फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam won the trophy with Mehul's century

Nainital News: मेहुल के शतक से काठगोदाम ने जीती ट्राॅफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam won the trophy with Mehul's century
बालकिशन देवकी जोशी मेमोरियल अंडर-13 प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एकलव्य एकेडमी को हराया
विज्ञापन


हल्द्वानी। बालकिशन देवकी जोशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल काठगोदाम क्रिकेट एकेडमी ने जीता है। विजयी टीम ने प्रतिद्वंद्वी एकलव्य एकेडमी को 136 रन के बड़े अंतर से पराजित कर ट्राॅफी कब्जाई। मैन ऑफ द मैच मेहुल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी काठगोदाम के यश अनेरिया चुने गए।

लामाचौड़ स्थित निजी स्कूल में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में काठगोदाम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 299 रन बनाए। इसमें मेहुल ने शानदार 100 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य एकेडमी की शुरुआत खराब रही। देवांश ने एक छोर संभाला और नाबाद 76 रन बनाए लेकिन लगातार विकट गिरने से टीम 163 रन पर ढेर हो गई। मुख्य अतिथि न्यूरो सर्जन डॉ.महेश शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के आयोजक योगेश जोशी ने बताया कि एकलव्य एकेडमी के देवांश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व टीम के ही विवेक बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और रुद्रा लायंस के जयवीर पाल को बेस्ट विकेटकीपर घोषित किया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed