फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam-Nainital road will be built on the lines of Char Dham

Haldwani: चारधाम की तर्ज पर बनाई जाएगी काठगोदाम-नैनीताल सड़क, 600 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Mon, 04 Dec 2023 05:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 05:01 PM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम से नैनीताल की टू लेन सड़क के जल्द बनने की उम्मीद जगी है। जिले में 600 करोड़ लागत की अब तक की सबसे बड़ी योजना का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा गया है। 

विज्ञापन
Kathgodam-Nainital road will be built on the lines of Char Dham
टू लेन सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम से नैनीताल 33 किमी की टू लेन सड़क के जल्द बनने की उम्मीद जगी है। जिले में 600 करोड़ लागत की अब तक की सबसे बड़ी योजना का आंगणन केंद्र सरकार को भेजा गया है। चारधाम की तर्ज पर बनाई जाने वाली यह सड़क एनएच की ओर बनाई जाएगी। इसके काम के लिए 24 महीने का समय रखा गया है।
विज्ञापन


इसका मकसद नैनीताल क्षेत्र में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान और पर्यटकों को सहूलियत देना है। टू लेन सड़क की स्वीकृति मिल जाने के बाद वन भूमि हस्तांतरण और मुआवजा वितरण प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सड़क का काम शुरू होगा। 33 किमी सड़क मार्ग में 23 हेक्टेयर वन भूमि भी आ रही है।
विज्ञापन


ऐसी बनेगी सड़क
अमूमन सड़की चौड़ाई सात मीटर होती है लेकिन टू लेन सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। 10 मीटर पक्का और शेष दो मीटर नाली पटरी का निर्माण होगा। सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर के पक्के सोल्डर बनेंगे। दुर्घटना से बचने के लिए क्रेश बैरियर के अलावा साइनेज रोड, सफेद पट्टी का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कुमार पांडे (अधीक्षण अभियंता एनएच) ने बताया कि चार धाम के बाद नैनीताल जिले का यह पहला बड़ा प्रोजक्ट है जिसे एनएच बना रहा है। सड़क की डीपीआर स्वीकृति के लिए केंद्र को भेज दी गई है। सड़क चार धाम की तर्ज पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed