Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam-Mumbai Weekly Special Train Granted Permanent Status

Nainital News: काठगोदाम-मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को मिला स्थायी दर्जा

Wed, 27 May 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam-Mumbai Weekly Special Train Granted Permanent Status
हल्द्वानी/लालकुआं। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन के स्थायी संचालन पर रेलवे ने मुहर लगा दी है। अब अप स्पेशल ट्रेन नंबर 09075 को स्थायी नंबर 21907 और डाउन 09076 को 21908 ट्रेन नंबर दे दिया गया है। हर बुधवार को यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से जबकि हर बृहस्पतिवार को काठगोदाम से मुंबई के लिए जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन को स्थायी दर्जा दे दिया गया है। ट्रेन नंबर 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट मुंबई सेंट्रल से 27 मई से माह के प्रत्येक बुधवार को जबकि ट्रेन नंबर 21908 28 मई से काठगोदाम से हर बृहस्पतिवार को रवाना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 21907 मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, अगले दिन रात एक बजे सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर होते हुए सुबह छह बजे मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं से सुबह 9:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी से से चलकर दोपहर 13:50 बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 21908 काठगोदाम से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए रात 1:15 बजे मथुरा सिटी, भरतपुर होते हुए सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए रात नौ बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच लगेंगे। इसमें जीएसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच लगेंगे।

सांसद भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार
सांसद अजय भट्ट ने पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर इस ट्रेन को नियमित कराने की मांग की थी। भट्ट का कहना था कि इससे कुमाऊं के लोगों को मुंबई आवाजाही में विशेष सुविधा मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उक्त ट्रेन को नियमित करने पर रेल मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed