फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kashi resides in the heart of Shiva.

Nainital News: शिव के मन माही बसे काशी...

Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kashi resides in the heart of Shiva.
नैनीताल। संस्कृति विभाग के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल ने मॉल रोड स्थित एक होटल में महिला होली का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच महिला होल्यारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी संगीता गुप्ता ने किया। रजिस्ट्रार जनरल ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द्र, प्रेम और मेलजोल को बढ़ाता है। रंगों के त्योहार होली का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं की ओर से शिव के मन माही बसे काशी..., जल कैसे भरूं जमुना गहरी..., बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए... आदि गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान महिला होल्यार भीमताल से सुनीता पांडे, रामनगर से अमिता लोहनी, अल्मोड़ा से किरन पंत, हल्द्वानी से अल्का टंडन, नैनीताल से सुमन शाह को सम्मानित कियागया। यहां क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट,रमा भट्ट, विनिता पांडे, रानी साह, दीपा पांडे, अमिता शाह, ज्योति ढौंडियाल, प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, रमा लोहनी, कविता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed