फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kapdi reached the High Court for CBI investigation into the recruitment scam

भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कापडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kapdi reached the High Court for CBI investigation into the recruitment scam
नैनीताल हाईकोर्ट। - फोटो : HALDWANI
नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा के उप नेता भुवन कापड़ी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सोमवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भुवन कापडी की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग ने शिक्षा, पुलिस, वन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में पूर्व में भी भर्तियां कराई थी। इन भर्तियों में काफी घोटाले हुए है। इसकी जांच स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ कर रही है। घोटाले के तार यूपी से भी जुडे पाए गए हैं। उत्तराखंड और यूपी के कई घोटालेबाजों को गिरफतार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोर्ट से प्रार्थना की है कि भर्ती घोटाले में सफेदपोशों और यूपी के प्रभावशाली लोगों के नाम आने के कारण इसकी निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से पड़ताल कराई जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भी लिखा है। उन्होंने सीएम, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। कापड़ी ने कहा कि यह अब देवभूमि के युवाओं के सम्मान की बात है। कई लोगों का कहना है कि 2005-2006 से ये भर्ती घोटाला चल रहे हैं। याची का कहना है कि उत्तराखंड में कई हाकम है, जिनका कद भाजपा ने बढ़ाया है। यह अपने नेताओं और अधिकारियों को बचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed