{"_id":"6a344a2986819d0aa30396e4","slug":"kanchan-keshi-and-vijay-honored-for-excellent-business-performance-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127251-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेहतर कारोबार के लिए कंचन, केशी और विजय सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेहतर कारोबार के लिए कंचन, केशी और विजय सम्मानित
Fri, 19 Jun 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को स्वनिधि महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें सरकार की ऋण योजनाओं से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया गया। वेंडर्स ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण से हुए लाभ और अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। कंचन को प्रथम, केशी राम को द्वितीय और विजय कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। महिला और दिव्यांग वेंडर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने वेंडर्स और बैंक प्रबंधकों से योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय बनाने का आह्वान किया। बैंक प्रबंधकों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। मुख्य ट्रेनर चंदन सिंह भंडारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना और जननी सुरक्षा जैसी अन्य सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन