{"_id":"654d505e233baa2aec0a06aa","slug":"kanchan-got-first-place-in-folk-singing-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-1780-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लोक गायन में कंचन ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लोक गायन में कंचन ने पाया प्रथम स्थान
Fri, 10 Nov 2023 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। देहरादून में राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में नैनीताल जिले के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की जूनियर वर्ग की छात्रा कंचन तिवारी ने लोक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की सीनियर वर्ग की छात्रा निकिता तिवारी ने शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय स्थान और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट की प्रवक्ता पूजा नेगी ने लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला समन्वयक कुसुमलता वर्मा ने बताया कि जिले से शिक्षकों में तनूजा जोशी, हेमचंद्र पपनै और विद्यार्थियों में निधि डोभाल और अमित चंद्र ने प्रतिभाग किया। डायट प्राचार्या गीतिका जोशी ने सभी विजेताओं की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। संवाद