फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kale baji muruli.....moved me emotionally

Nainital News: कैले बाजी मुरुली......ने भाव विभोर किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kale baji muruli.....moved me emotionally
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में हरेला मेला जारी है। दिन में बच्चों की प्रतियोगिताएं और शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गायक अमित गोस्वामी ने गोपाल बाबू गोस्वामी के गाने कैले बाजे मुरूली... और हाय तेरी रुमाला... गाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। राकेश जोशी ने हिट दे साली म्यर दगड़..., अल्मोड़ा बाजार कमला... गीत सुनाए। बुधवार को पुरस्कारों के साथ हरेला मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

मंच परिसर में हुई जलेबी दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में रोहित परगाई, मनोज सिंह बोरा, आरव मेहरा व राघव भट्ट क्रमश: पहले चार स्थानों पर रहे। बालिका में कनक आर्य, तान्या आर्य व दिया मेलकानी और महिला ओपन में रेनू नेगी, रूपा परगाई व निधि बिष्ट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शाम को रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ एनबी गुणवंत ने दीप जलाकर किया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। वहां संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, पृथ्वीपाल सिंह रावत, शोभा बिष्ट, संदीप भैसोड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed