Nainital Film Shooting: नैनीताल की खूबसूरती की मुरीद हुई ये अभिनेत्री, फिल्म की शूटिंग के दौरान शेयर की फोटो
नैनीताल में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनन यहां की खूबसूरती की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नैनीताल की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
विस्तार
नैनीताल की खूबसूरती हर किसी को यहां आने को मजबूर करती हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सनन भी नैनीताल की खूबसूरती की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नैनीताल की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
वह अभिनेत्री काजोल व अन्य कलाकारों के साथ दो पत्ती फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची हैं। कृति ने रविवार को माल रोड स्थित केनेडी पार्क से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें से एक पर उन्होंने झील और मछलियों को दिखाते हुए कहा नैनीताल अद्भुत है। इसके बाद सोमवार सुबह प्रोडक्शन टीम मुंबई को रवाना हो गई।
काजोल और कृति सेनन आए नैनीताल
फिल्म प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लन नैनीताल में अपनी आने वाली फिल्म दो पत्ती की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, कृति सेनन, शाहिद शेख, बृजेंद्र काला, तन्वी आजमी समेत कई सेलेब्स अभिनय करते नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट नैनीताल शूटिंग के लिए आई हुई थे। जिसमें काजोल और कृति सेनन भी नैनीताल आए थे।
नैनीताल में शनिवार को फिल्म की शूटिंग के समय काजोल पुलिस अधिकारी की ड्रेस में दिखाई दी। इस फिल्म में वो लीड रोल निभा रही है। इसी बीच कृति सेनन भी शूटिंग लोकेशन पहुंची। फिल्म के कई सीन नैनीताल से पहले रूसी बाईपास क्षेत्र के पुल पर फिल्माए गए। काजोल के अलावा अन्य कलाकार भी पुलिस की वर्दी में नजर आए। शनिवार को कई सीन्स की शूटिंग की गई।