फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kainchi Temple Committee released website

Nainital: कैंची मंदिर समिति ने जारी की वेबसाइट, अब श्रद्धालुओं को मिल सकेगी सही जानकारी; जानें नया अपडेट

Wed, 19 Jun 2024 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:41 PM IST
सार

कैंची हनुमान मंदिर और आश्रम ट्रस्ट की ओर से कैंची मंदिर के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://shreekainechimandirtrust.org/ शुरू की गई है।

विज्ञापन
Kainchi Temple Committee released website
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची हनुमान मंदिर और आश्रम ट्रस्ट की ओर से कैंची मंदिर के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://shreekainechimandirtrust.org/ शुरू की गई है। इस वेबसाइट से श्री कैंची मंदिर से संबंधित अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के लिंक जल्द ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर समिति और प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ स्वार्थी तत्व सोशल मीडिया और संचार के विभिन्न चैनलों के माध्यम से झूठी सूचनाएं देते हुए श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की सलाह और भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए मंदिर समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट शुरू करने का निर्णय लिया। आधिकारिक वेबसाइट के जरिये श्रद्धालुओं से सही और प्रमाणित जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- आग ने छीनी खुशियां: एक बोतल पानी, फायर प्रूफ कपड़ों के बिना भेजा जंगल, अब जाकर टूटी अधिकारियों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से निर्णय लिया गया है कि मंदिर के स्थापना दिवस पर प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस दौरान श्री कैंची हनुमान मंदिर और आश्रम समिति के सचिव आलोक चोपड़ा, मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. सदाकांत शुक्ला, मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू, शैलेंद्र शाह, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed