फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Kainchi dham Foundation Day 15th June Prepration start

Nainital: बाबा नीब करौरी धाम के स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, पुलिस-प्रशासन के लिए व्यवस्थाएं बनी चुनौती

Thu, 01 Jun 2023 07:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Jun 2023 07:44 PM IST
सार

बाबा नीब करौरी महाराज ने 15 जून 1964 को कैंची धाम में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की थी। तब से यहां हर साल 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Nainital News: Kainchi dham Foundation Day 15th June Prepration start
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था के कारण हर दिन हजारों भक्त कैंची धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस बार 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस का आयोजन मंदिर कमेटी के साथ साथ पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती से कम साबित नहीं होगा।

विज्ञापन


बता दें कि बाबा नीब करौरी महाराज ने 15 जून 1964 को कैंची धाम में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की थी। तब से यहां हर साल 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्षों तक प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर कैंची धाम में 60-70 हजार भक्त बाबा के दर्शनों को पहुंचते थे जबकि अन्य दिनों में बाबा के दर्शनों को पहुंचने वाले भक्तों की संख्या कम रहती थी।
विज्ञापन


क्रिकेटर विराट कोहली के कैंची धाम आने के बाद हर दिन हजारों भक्त धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस बार 15 जून को कैंची धाम पहुंचने वाले भक्तों की तादाद लाखों में पहुंच सकती है और पुलिस-प्रशासन के सामने व्यवस्थाएं बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed