फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kailash Mansarovar Yatra will start from June 12

12 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

Fri, 03 Feb 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 03 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra will start from June 12
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गुंजी में बर्फ से ढका केएमवीएन का पड़ा - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार 12 जून से शुरू होगी। इस वर्ष यात्रा की अवधि पिछले वर्ष से एक दिन कम होगी।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा 25 दिन की होगी। उन्होंने बताया वापसी में मानसरोवर यात्री बूंदी से मांगती होकर सीधे धारचूला पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जबकि, पिछले साल तक कैलाश मानसरोवर यात्री बूंदी से गाला, सिरखा व नारायण आश्रम होते हुए धारचूला से लौटते थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा में 18 दल जाएंगे। प्रत्येक दल में लाइजनिंग ऑफिसर समेत अधिकतम 60 यात्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का पहला दल दिल्ली से 12 जून को रवाना होगा। अंतिम 18वां दल दिल्ली से 19 अगस्त को चलेगा और वापस दिल्ली आठ सितंबर को पहुंचेगा। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस यात्रा में इस वर्ष प्रति यात्री दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।


उन्होंने बताया कि यह दर बीते वर्ष की भांति 35 हजार रुपए तय की गई है। विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रियों का निशुल्क पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। चयनित यात्रियों को पांच हजार रुपए जमानत के रूप में जमा करने होंगे।

पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक यात्री विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण यात्रा शुल्क जमा करने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा एक्सिस बैंक के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2017 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed