फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kailas'll passenger organic and Kumaoni cuisine

कैलास यात्री लेंगे आर्गेनिक और कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद

Fri, 01 May 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 01 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस बार कैलास यात्रियों को कुमाऊंनी और शुद्ध आर्गेनिक व्यंजन परोसे जाएंगे। केएमवीएन ने इसके लिए खास तैयारी की है। प्रबंध निदेशक ने केएमवीएन के सभी सरस मार्केटिंग सेंटरों से हर तरह के उत्पाद उपलब्ध कराने को कहा है। इसके पीछे केएमवीएन का उद्देश्य है कि स्थानीय व्यंजनों को प्रमोट करते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाना।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम हर बार कैलास यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजन कराता है, लेकिन इस बार आर्गेनिक खाद से तैयार किए गए शुद्ध कुमाऊंनी व्यंजनों पर फोकस किया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन के अनुसार सरस मार्केटिंग सेंटरों को प्रमोट करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों को कुमाऊं के खास व्यंजन भट की चुड़कानी, ककड़ी और उड़द निर्मित बड़ी, भट का जौला, सिंगल, पूरी, गहत का चैंस, मडुवे और मक्के के बिस्किट आदि का स्वाद चखाया जाएगा। सभी पड़ावों पर अलग-अलग तरह की कुमाऊंनी डिसेज तैयार की जाएगी। निगम के सभी पड़ावों में प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे कुमाऊंनी व्यंजनों को खास तौर पर तैयार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊंनी व्यंजन परोसने के पीछे यात्रियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजनों को व्यापक रूप से प्रचारित करने और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध कराना निगम का मकसद है। इन व्यंजनों को अधिक प्रमोट किए जाने से स्थानीय उत्पादों की डिमांड बढ़ने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा।
- धीराज गर्ब्याल, प्रबंध निदेशक, कुमाऊं मंडल विकास निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed