फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kail Lagai Paat, Kail Khai Bhaat: Bhagat

कैल लगाई पात, कैल खाई भात: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kail Lagai Paat, Kail Khai Bhaat: Bhagat
हल्द्वानी। जीतपुर नेगी कॉलोनी के नगर निगम में शामिल होने पर पहली बार कॉलोनी में पहुंचे शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। भगत ने कॉलोनी के नगर निगम में शामिल होने का श्रेय ले रहे एक कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा यह तो कैल लगाई पात, कैल खाई भात मुहावरे जैसा हो गया है। यानी सारी प्रक्रिया और प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की पैरवी, उनकी (मंत्री) की ओर से की गई लेकिन कांग्रेस के नेता खुद श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंत्री के अनुसार कांग्रेस नेता को लगता है उनके सुबह ज्ञापन देने से शाम को कैबिनेट में प्रस्ताव हो जाता है। इसी तरह की श्रेय लेने की राजनीति चीनपुर से आरटीओ रोड के निर्माण पर भी की जा रही है। जिसके लिए उन्होंने शहरी विकास विभाग से धन अवमुक्त करवाकर 3.29 करोड रुपये की लागत से बिजली के पोल और पेयजल लाइन को शिफ्ट कर नहर कवरीकरण समेत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। इस मौके पर मोहन सिंह, कैलाश भट्ट, हरीश नेगी, राजू नेगी, भुवन आर्य, कृष्णा सिंह बिष्ट, गिरधारी लाल, हरीश सुयाल, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed