फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kafal tea will protect you from anemia and asthma

Uttarakhand: एनीमिया और अस्थमा से बचाएगी काफल की चाय, अल्मोड़ा के दीपक ने शुरू किया स्वरोजगार; आ रही डिमांड

Fri, 04 Apr 2025 01:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो पंकज कुमार, संवाद
पंकज कुमार, संवाद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

अल्मोड़ा के एक युवक ने काफल की चाय का स्वरोजगार अपनाया है। यह चाय एनीमिया और अस्थमा से निजात दिलाएगी। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। 

विज्ञापन
Kafal tea will protect you from anemia and asthma
दीपक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से पलायन रोकने के लिए अल्मोड़ा के एक युवक ने काफल की चाय का स्वरोजगार अपनाया है। यह चाय एनीमिया और अस्थमा से निजात दिलाएगी। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। नैनीताल पहुंचे अल्मोड़ा जिले के पेटशाल गांव निवासी दीपक पेटशाली ने खास बातचीत में बताया कि गांव में रहकर उन्होंने फलों और मसालों से एग्रो प्रोडक्ट का काम शुरू किया है। वर्तमान में उनके पास काफल हर्बल टी, मिंट हर्बल टी, तुलसी हर्बल टी, नैटल टी, बुरांश हर्बल टी जैसे कई उत्पाद हैं। इनकी मांग देश के कई प्रांतों में हो रही है। उन्होंने अपने उत्पादों के ब्रांड को बैक टू नेचर नाम दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया से भी आ रही डिमांड
दीपक बताते हैं कि उन्होंने अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए स्टॉल लगाए हैं। जगह-जगह स्टॉल लगाने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से वह लोगों को जोड़ रहे हैं। उनके पास चाय की जितनी किस्में हैं उनमें सबसे अधिक मांग काफल की चाय की है।
विज्ञापन


पेट संबंधी रोगों में भी है फायदेमंद
कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी के अनुसार, काफल की चाय के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस, कब्ज आदि ठीक होती हैं। इसके सेवन से एनीमिया, अस्थमा, सर्दी, बुखार, दस्त, बुखार आदि बीमारियों में फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बनती है काफल की चाय
दीपक के अनुसार, काफल और उसके दाने को साफकर सुखाया जाता है और काफल की पत्तियों को मिलाया जाता है। इसके बाद खड़े मसाले इलायची, लौंग के साथ ही अन्य सामग्री मिलाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed