फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Justice Malimath may be the new judge in Uttarakhand High Court

न्यायमूर्ति मालीमठ हो सकते हैं उत्तराखंड हाईकोर्ट में नए जज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Justice Malimath may be the new judge in Uttarakhand High Court
प्रतीकात्मक फोटो।
नई दिल्ली/नैनीताल। कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मालीमठ उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए जज हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मालीमठ समेत हाईकोर्ट के तीन जजों के तबादले की सिफारिश की है। इसमें जस्टिस मुरलीधर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, बाम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रंजीत वी मोरे को मेघालय हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।
विज्ञापन

सीजेआई एसए बोबडे की अध्यक्षता में 12 फरवरी को कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस आरएफ नरीमन और जस्टिस आर भानुमति शामिल थे।
विज्ञापन

25 मई 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मालीमठ कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय वीएस मालीमठ के पुत्र हैं। उन्होंने 28 जनवरी 1987 से बंगलौर में अधिवक्ता के रूप में मुख्यत: सांविधानिक, सिविल, क्रिमिनल, लेबर और सर्विस के मामलों की प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद उन्हें 18 फरवरी 2008 को कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया। 17 फरवरी 2010 को वह स्थायी न्यायमूर्ति बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जस्टिस मुरलीधर ने सितंबर 1984 में चेन्नई से वकालत शुरू की थी और 1987 में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। वे सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति के सक्रिय वकील रहे और दो कार्यकाल तक इसके सदस्य भी रहे। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों और नर्मदा बांध में बहने वालों की ओर से मुफ्त में पैरवी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed