फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jungle safari will be conducted from Kaladhungi to Pawalgarh

Ramnagar: कालाढूंगी से पवलगढ़ तक होगी जंगल सफारी, 26 किमी लंबा होगा वन-वे ट्रैक; नवंबर से संचालन की उम्मीद

Fri, 23 Aug 2024 01:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, (रामनगर) नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, (रामनगर) नैनीताल Updated Fri, 23 Aug 2024 01:41 PM IST
सार

रामनगर वन प्रभाग एक और नया पर्यटन गेट बनाने जा रहा है। इस गेट से सैलानी कालाढूंगी से पवलगढ़ तक जंगल सफारी करेंगे। यह वन-वे पर्यटन गेट करीब 26 किमी लंबा होगा। वन विभाग ट्रैक तैयार कर रहा है। नवंबर तक पर्यटन गेट के शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Jungle safari will be conducted from Kaladhungi to Pawalgarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर वन प्रभाग एक और नया पर्यटन गेट बनाने जा रहा है। इस गेट से सैलानी कालाढूंगी से पवलगढ़ तक जंगल सफारी करेंगे। यह वन-वे पर्यटन गेट करीब 26 किमी लंबा होगा। वन विभाग ट्रैक तैयार कर रहा है। नवंबर तक पर्यटन गेट के शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कार्बेट विलेज छोटी हल्द्वानी धीरे-धीरे पर्यटन के मानचित्र पर चमक रहा है। देशी-विदेशी सैलानी यहां पर कार्बेट म्यूजियम, आयरन फाउंड्री, कार्बेट ट्रेल और बर्ड वॉचिंग के लिए पहुंचते हैं। इससे यहां कई लोगों के लिए रोजगार का आधार भी बना हुआ है। ऐसे में अब रामनगर वन प्रभाग यहां से पर्यटन गेट बनाने जा रहा है जिससे सैलानी जंगल सफारी कर सकेंगे। विभाग 26 किमी का जंगल सफारी ट्रैक तैयार कर रहा है, जो नवंबर तक तैयार हो जाएगा और उसके बाद सैलानियों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी और काठगोदाम स्टेशन में यात्री सुरक्षा के इंतजाम डिरेल, रेलवे स्टेशनों में कैमरे तक नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होगा 26 किमी का सफारी ट्रैक
कालाढूंगी रेंज के डिप्टी रेंजर भूपेंद्र बिष्ट के अनुसार मूसाबंगर ब्रह्मबुबु रोड पर पर्यटन गेट बनेगा। यहां सैलानी जंगल सफारी के लिए प्रवेश करेंगे। इसके बाद सैलानी बोर नदी, मूसाबंगर होते हुए पवलगढ़ तक जाएंगे। 10 किमी ट्रैक घने जंगल से होकर गुजरेगा जिसमें ग्रासलैंड, सादरी चौड़ और मिश्रित साल का जंगल शामिल है। इन स्थानों पर सैलानियों को बाघ, तेंदुआ, हाथी सहित अन्य वन्यजीवों के दीदार होंगे। कालाढूंगी से प्रवेश करने के बाद पर्यटन पवलगढ़ पर निकलेंगे।

कालाढूंगी से पर्यटन गेट शुरू किया जा रहा है जिसकी तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि नवंबर से इस पर्यटन गेट को सैलानियों के खोल दिया जाएगा।
- दिगांथ नायक, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed