फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jungle removed from forest land

जंगलात ने वन भूमि से हटाया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jungle removed from forest land
कार्यवाही के दौरान मौजूद वन अधिकारी व पीएससी। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। जंगलात की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सैकड़ों एकड़ वन भूमि में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। इसमें गुर्जरों ने खेती के नाम से वर्षों से कब्जा किया था। इस दौरान गुर्जरों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसडीओ शशि देव और तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसडीओ संतोष पंत, शिप्रा शर्मा के अलावा तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा, रुद्रपुर, हल्द्वानी, भाखड़ा, बरहनी, पीपल पड़ाव और गदगदिया रेंज के वन कर्मी और वन क्षेत्राधिकारी व तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज, डॉली, बाराकोली और किशनपुर रेंज का स्टाफ को अभियान में शामिल किया था। टीम ने कई हेक्टेयर भूमि खाली करा दी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार लालकुआं सचिन कुमार भी मौजूद रहे जबकि सुरक्षा की दृष्टि से चीड़खत्ता क्षेत्र में पीएसी रुद्रपुर की बटालियन भी तैनात की गई थी। इस दौरान वनाधिकारियों से गुर्जरों की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया जिन्हें तहसीलदार समेत वनाधिकारियों ने समझाबुझाकर शांत किया। प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वन गुर्जरों को दी गई वन भूमि के अतिरिक्त सैकड़ों एकड़ वन भूमि कब्जा किया गया था। इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वन भूमि को खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed