फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Judges transferred following High Court order

Uk: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जजों के हुए तबादले, योगेन्द्र कुमार सागर बने बागेश्वर के सिविल जज सीनियर डिवीजन

Thu, 16 Apr 2026 01:55 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 16 Apr 2026 01:55 PM IST
सार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्यभर में न्यायिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Judges transferred following High Court order
नैनीताल हाईकोर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले और तैनाती संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के पदों पर फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के योगेन्द्र कुमार सागर को स्थानांतरित कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), बागेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून रिंकी साहनी को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल के पद पर नियुक्त किया गया। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल रवि प्रकाश को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल मोहम्मद याकूब को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रुड़की जिला हरिद्वार रितिका सेमवाल को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट विशेष न्यायालय, रुद्रपुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ संजय सिंह को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विकासनगर देहरादून रवि शंकर मिश्रा को स्थानांतरित कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शाची शर्मा को स्थानांतरित कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट विशेष न्यायालय काशीपुर, ओएसडी/उप सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल अभिषेक कुमार श्रीवास्तव को प्रत्यावर्तित करते हुए स्थानांतरित कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विकासनगर (जिला देहरादून) के पद पर नियुक्त किया गया। अध्यक्ष वाणिज्यिक कर अधिकरण उत्तराखंड देहरादून मलिक मजहर सुल्तान को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरकाशी के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्मोड़ा नीना अग्रवाल को स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्रप्रयाग अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय काशीपुर मोनिका मित्तल को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून महेश चन्द्र कौशिवा को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की जिला हरिद्वार अम्बिका पंत को स्थानांतरित कर एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो उधमसिंह नगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल रीना नेगी को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधम सिंह नगर आशुतोष कुमार मिश्रा को स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुड़की, रजिस्ट्रार (न्यायिक) उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल धर्मेन्द्र सिंह अधिकारी को स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी जिला नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार राजो कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उधमसिंह नगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पॉक्सो रजनी शुक्ला देहरादून को स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत जिला अल्मोड़ा अंजलि नोलियाल को स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खटीमा जिला उधम सिंह नगर, द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून विवेक श्रीवास्तव को तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सविता चमोली को एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो हल्द्वानी, तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून मदन राम को चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश खटीमा मंजू सिंह मुंडे को स्थानांतरित कर एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो देहरादून, चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून अंजलि बेनजवाल पंचम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरादून, अतिरिक्त प्रिंसीपल जज फैमली कोर्ट रूडकी धीरेंद्र भट्ट को रजिस्ट्रार (न्यायिक), उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed