फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jubil Nautiyal in Pithauragarh

कोरोना काल में सावधानी बरतें : जुबिन नौटियाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Jubil Nautiyal in Pithauragarh
पिथौरागढ़। कोरोना काल में सीमांत जिले के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार कोविड किट आदि सुरक्षा उपकरण लेकर पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वह लोगों की हरसंभव सहायता करेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान गायक जुबिन ने कहा कि हिंदुस्तान में कई जातियां, धर्म, भाषाएं हैं लेकिन कोरोना सिर्फ इंसान को पकड़ता है। इसलिए कोरोना काल में इंसानियत को बचाने की चुनौती है। इसके लिए हम सबको प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला काफी सुंदर है। यहां फिल्मांकन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना काल में मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी का पालन करने की अपील की। युवा अभिषेक बोहरा, राकेश धामी, मुकेश लुंठी, गोवर्धन, नितिन कोहली, आयुष सौन, विजय सामंत, नरेंद्र सौन, विमल भंडारी, जगदीश धामी, विकास भट्ट आदि ने इन अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed