फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jontila will now bloom in the year 2027: Padmashree Anup Sah

जोंटिला अब वर्ष 2027 में खिलेगा : पद्मश्री अनूप साह

Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jontila will now bloom in the year 2027: Padmashree Anup Sah
कुविवि में हिमालय की जैव विविधता विषय में आयोजित व्याख्यान में पद्मश्री अनूप साह का स्वागत करते
नैनीताल। 12 वर्ष में खिलने वाला कंडाली फूल (जोंटिला) अब वर्ष 2027 में खिलेगा जो कि जैव विविधता के चक्र को दर्शाता है। यह बात कुमाऊं विवि में आयोजित हिमालय की जैव विविधता विषय पर आयोजित व्याख्यान में पद्मश्री अनूप साह ने कहीं। उन्होंने प्रकृति संरक्षण और प्रकृति फोटोग्राफी के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को कुमाऊं विवि विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय और एलुमनी सेल की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता पद्मश्री अनूप साह रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमालयी क्षेत्र 320 किलोमीटर हैं जिसमें नंदा देवी पर्वत, कामत सहित 200 पर्वत हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 790 चिड़िया, 124 मछलियां, 69 रेप्टाइल्स मिलती है। 4000 पौधों की प्रजाति में से एक तिहाई मेडिसिनल, 161 रेयर और 30 फीसदी एनडेमिक है। उन्होंने बायोडायवर्सिटी का अर्थ बताते हुए नैनीताल की वनस्पतियों और जीवों की विविधता पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रो. ललित तिवारी ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. लता पांडे, प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed