फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Johar Festival from tomorrow

जोहार महोत्सव कल से

Fri, 13 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 13 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Johar Festival from tomorrow

 इस बार जोहार महोत्सव मुनस्यारी के हिमालयी रंगों से सराबोर दिखेगा। जहां मुनस्यारी की वेशभूषा आम लोगों को आकर्षित करेगी वहीं मुनस्यारी और खासकर जोहार का व्यंजन लोगों को लुभाएगा। वर्षों से व्यंजन के लिए खासा प्रसिद्ध जोहार इस बार कई तरह के नए व्यंजनों के साथ आपके बीच होगा।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता और संगठन के सांस्कृतिक सचिव नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि शिव सुंदरम बैंक्वेट हॉल दोनहरिया में आयोजित दो दिवसीय जोहार महोत्सव का 14 नवंबर को दोपहर एक बजे मेयर जोगेंदर सिंह रौतेला उद्घाटन करेंगे। शाम छह बजे वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


15 नवंबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे और रात 8 बजे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत समारोह का भव्य समापन करेंगे। इससे पूर्व जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी की जोहार मिलन केंद्र में मीटिंग हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, महासचिव भूपेंद्र सिंह पांगती, संरक्षक जीएस पांगती, पीसी मर्तोलिया, केएस रावत, एनएस टोलिया आदि लोग मौजूद थे। संस्थापक सदस्य ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में कुमाऊं और गढ़वाल से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed