फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jharkhand's Vivekananda Sarovar will be revived on the lines of Naini Lake.

Nainital News: नैनीझील की तर्ज पर पुनर्जीवित होगा झारखंड का विवेकानंद सरोवर

Sat, 20 Sep 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand's Vivekananda Sarovar will be revived on the lines of Naini Lake.
नैनीताल। झारखंड से आई जल संसाधन विभाग की टीम बीते तीन दिनों से नैनीताल में है। टीम की ओर से जिला विकास प्राधिकरण, कुमाऊं मंडल विकास निगम, एयरेशन कर रही संस्था ग्लोबल एक्वा के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की गई। उन्होंने लगभग मृत हो चुकी नैनीताल व नौकुचियाताल झील के पुनर्जीवन, मछलियों के पनपने समेत पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित अहम जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग झारखंड से आए अभियंता विजय कुमार भगत ने बताया उन्होेंने नैनीताल की नैनीझील व नौकुचियाताल में एयरेशन सिस्टम को जाना। अधिकारियों एवं अन्य की ओर से झील के लगभग मृत होेने की कगार पर पहुंचने से पुनर्जीवन तक की यात्रा के बारे में बताया गया। ग्लोबल एक्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कोरंगा ने फ्लोमीटर के माध्यम से डिस्क से आक्सीजन सप्लाई करने के बारे में जानकारी दी। भगत ने बताया कि झारखंड के रांची में विवेकानंद सरोवर है। इसका पानी पूरी तरह खराब हो चुका है। आवासीय क्षेत्र का गंदा पानी वहां पहुंचता है। हालांकि ट्रीटमेंट की सुविधा है लेकिन वह जरूरत के सापेक्ष कम है। यहां से लिए ज्ञान के आधार पर वहां झील पुनर्जीवन के प्रयास किए जाएंगे। यहां के अधिकारियों व संस्था ने भी मदद का आश्वासन दिया है। उनके साथ झारखंड से आए अभियंता अभिषेक मिंजव, अभिनव सिंह, आदित्य मिश्रा भी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed