फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jhansi XI, CBDT All India and NER Varanasi won

Nainital News: झांसी इलेवन, सीबीडीटी आल इंडिया और एनईआर वाराणसी जीते

Sat, 15 Jun 2024 05:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 15 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Jhansi XI, CBDT All India and NER Varanasi won
अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को खेला गया मुक़ाबला। संवाद
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 99वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए जिसमें झांसी इलेवन, सीबीडीटी ऑल इंडिया और डीएसओ एनईआर वाराणसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में झांसी इलेेवन और आकांक्षा सोधी हॉकी अकादमी बिजनौर की टीम आमने सामने थीं। झांसी इलेवन ने बिजनौर को 3-1 पराजित किया। दूसरा मुकाबला सीबीडीटी ऑल इंडिया और हॉकी सोनभद्र मिर्जापुर के बीच हुआ। सीबीडीटी ने मिर्जापुर को 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला डीएसओ एनईआर वाराणसी व दिल्ली इलेवन दिल्ली के बीच हुआ जिसमें वाराणसी ने दिल्ली को एक गोल से पराजित किया। दिल्ली की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी सौरभ, लाल खान, अजय और मोहित रहे। तकनीकी समिति में दीपक साह, ललित साह, आशू बोरा, राजेश साह, विरेंद्र साह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन की सफलता में हॉकी सचिव आलोक चौधरी, जीएल साह, सीएल साह, मुकुल जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रवि जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, एनडी बिष्ट, संजय कुमार, मनोज बिष्ट आदि जुटे रहे।


-



शनिवार के मुकाबले



पहला मुकाबला 03:00 बजे सेः- सिक्का स्पोर्ट्स क्लब और रायबरेली सुल्तानपुर।



दूसरा मुकाबला 05:00 बजे सेः-रोहिला टाइगर और रामपुर (झारखंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed