{"_id":"672fa0acd162e2a7e9091088","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-womans-bag-in-train-haldwani-news-c-8-1-hld1023-458126-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रेन में महिला के बैग से लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रेन में महिला के बैग से लाखों के गहने उड़ाए
Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खटीमा निवासी पार्वती ने काठगोदाम जीआरपी को तहरीर देकर कहा कि वह चार नवंबर को लखनऊ से ट्रेन में खटीमा रेलवे स्टेशन के लिए बैठी थीं। ट्रेन में मेरी सीट के पास दो युवक और तीन महिलाएं भी बैठीं थी। पार्वती का आरोप है कि जब ट्रेन शाम करीब चार बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पहुंची तो पास में बैठे युवक और महिलाओं ने बैग उतारने की बात कही। इस पर महिला ने हामी भर दी। आरोप है कि इसी बीच बैग उतारने के बहाने अज्ञात लोगों ने गहने चुरा लिए। कहा कि बैग में लाखों के सोने के जेवर सहित आठ हजार रुपये की नकदी थी। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन