फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelery worth 2.5 lakhs recovered from NRI's house

एनआरआई के मकान से चोरी हुए ढाई लाख के जेवर बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 2.5 lakhs recovered from NRI's house
रामनगर (नैनीताल)। पदमपुर छोई में एनआरआई के मकान से चोरी हुए आभूषणों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने ढाई लाख के जेवरात बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि 8 सितंबर को पदमपुर छोई में कनाडा निवासी एनआरआई अमरजीत कौर पत्नी स्व. सेवा सिंह के मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने मकान के अंदर से एक सोने का कड़ा, सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के झुमके समेत करीब ढाई लाख के जेवरात चोरी किए थे। वहीं चार मोबाइल भी चोरी हुए थे। इस पर पुलिस ने निसार उर्फ निसू निवासी गैस गौदाम खताड़ी, समीर निवासी चंदौसी संभल, नीरज चंद्रा निवासी गैस गोदाम ऊठपड़ाव रामनगर, फरमान निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार पुलिस ने सोमवार को निसार उर्फ निसू और समीर को गिरफ्तार कर उनसे चार मोबाइल बरामद किए थे। वहीं मंगलवार को नीरज चंद्रा और फरमान को चोरी हुए आभूषणों के साथ पकड़ा। बताया कि आरोपी इन जेवरों को बेचने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई मुनव्वर हुसैन, एसआई नरेंद्र कुमार, गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल, सिपाही संजय दोसाद, प्रकाश चंद्र, हेमंत सिंह, गगन भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed