फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jeetpur Negi officially joined the corporation

जीतपुर नेगी आधिकारिक रूप से निगम में हुआ शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jeetpur Negi officially joined the corporation
हल्द्वानी। जीतपुर नेगी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब इन्हें नगर निगम की सुविधाएं मिलने लगेंगी। शासन ने जीतपुर नेगी को आधिकारिक रूप से नगर निगम में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निगम का क्षेत्रफल 10.50 हेक्टेयर और बढ़ गया है।
विज्ञापन

2011 में हुए सर्वे के अनुसार जीतपुर नेगी क्षेत्र की जनसंख्या 637 थी जो अब बढ़कर करीब 1500 पहुंच गई है। ये क्षेत्र न तो नगर निगम में शामिल था न ही ये ग्रामीण क्षेत्र में शामिल था। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। आय, जाति, जन्म-मृत्यु आदि प्रमाण भी नहीं बन पा रहे थे। ये लोग लंबे समय से जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने का जीओ जारी हुआ। इसमें लोगों से आपत्ति मांगी गई। इसके बाद आचार संहिता लग गई। इस कारण आपत्तियों की सुनवाई नहीं हो पाई। आचार संहिता के बाद सुनवाई पूरी हुई। अब शासन ने आधिकारिक रूप से जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल कर दिया है। अब जीतपुर नेगी के लोगों को सभी सुविधाएं नगर निगम की ओर से दी जाएंगी। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी नगर निगम जारी करेगा। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शासन ने जीतपुर नेगी को आधिकारिक रूप से नगर निगम में शामिल कर दिया है। नगर निगम के पास इसका जीओ पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed