फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   jd dmd

Nainital News: पटवारी पूजा रानी को मिली अग्रिम जमानत, प्रापर्टी डीलर के खुदकुशी मामले में दर्ज हुआ है मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
jd dmd
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी की अदालत ने सशर्त दी जमानत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सुजीत कुमार की अदालत ने पटवारी को सशर्त जमानत दी है। लालकुआं तहसील में प्रॉपर्टी डीलर के जहर खाकर जान देने के मामले में पटवारी पूजा रानी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

दुम्काबंगर बच्चीधर्मा पोस्ट हल्दूचौड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर 54 वर्षीय महेश जोशी ने 20 सितंबर को तहसील में जहर खा लिया था। वह पार्किंग में कार के पास बेहोशी हालत में मिले थे। एसटीएच के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की जेब में सुसाइड नोट मिला था। जिसमें पटवारी पूजा रानी के अलावा तहसील के अन्य लोगों के नाम का जिक्र किया था। मौत का जिम्मेदार इन्हें ही ठहराया गया था। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने पटवारी पूजा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पटवारी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पटवारी की सशर्त जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed