फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The police themselves forgot the rules and blocked the road to catch the anarchic elements

Nainital News: पुलिस खुद नियम भूली, अराजक तत्वों को पकड़ने में जाम कर दी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The police themselves forgot the rules and blocked the road to catch the anarchic elements
आईटीआई मार्ग पर पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान लगा जाम। संवाद
हल्द्वानी। पुलिस ने लगातार तीसरी रात जिले में ऑपरेशन रोमियो के हित चेकिंग अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को जब पुलिस के 30-40 जवान एक साथ सड़क पर उतरे तो अराजकता जैसी स्थिति हो गई। सड़क पर जाम लग गया और लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा को निर्देश और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने हल्द्वानी के टीपीनगर मंडी क्षेत्र, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा और मंगलपड़ाव में ऑपरेशन रोमियो के तहत चेकिंग की। इस दौरान सड़क पर शराब पीने, हुड़दंग करने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन पुलिस की करवाई से ही अराजकता जैसे हालात देखे गए। सड़क जगह-जगह पर जाम हुई। ड्यूटी से घर लौटने वाले एक-एक वाहन को ऐसे चेक किया गया जैसे उनमें कोई अपराधी जा रहा होगा। लोगों ने इस तरह चेकिंग का विरोध करते हुए उन्हें बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर देर रात तक यातायात के नियम टूटते रहे लेकिन उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। अभियान जारी रहा। कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसओ कालाढूंगी विजय मेहता, एसओ बनभूलपुरा सुशील कुमार, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा, एसओ मुखानी दिनेश जोशी आदि थे।


104 लोगों पर कार्रवाई
नैनीताल/हल्द्वानी। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमों ने बुधवार रात मॉलरोड, मल्लीताल कैपिटल सिनेमाहॉल, सीआरएसटी रोड, अंडा मार्केट, रजा क्लब, रॉयल होटल कंपाउंड, गाड़ी पड़ाव, गोलघर, मस्जिद तिराहा, अयारपाटा व ठंडी सड़क क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते मिले। पुलिस ने रात में अराजकता फैला रहे 93 लोगों को हिरासत में लिया। 80 अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस एक्ट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की। एक चालक को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed