{"_id":"695c2dc173c41a48360994a8","slug":"jcb-used-in-shani-bazaar-permanent-construction-destroyed-haldwani-news-c-337-1-hld1039-128947-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शनि बाजार में चली जेसीबी, पक्का निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शनि बाजार में चली जेसीबी, पक्का निर्माण ध्वस्त
Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम और प्रशासन की टीम ने सोमवार को शनि बाजार क्षेत्र में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। यूयूएसडीए की ओर से नाला चौड़ीकरण के साथ ही कवरिंग की जानी है। नगर निगम की संपत्ति पर यह कब्जा किया गया था।
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के नेतृत्व में सोमवार शाम चले अभियान में एक पक्के निर्माण को ढहाया गया। पास में फड़ लगाकर बैठे मोबाइल रिपेयरिंग वाले को देर शाम तक कब्जा हटाने की मोहलत दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट चौहान ने बताया कि शनि बाजार नाले को कवर किया जाना है। नाले के आसपास किए अतिक्रमण को हटाने के लिए 59 लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में दिया समय पूरा होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बरसात में इस नाले के उफनाने से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इस दौरान एसडीएम राहुल साह, निगम के लेखाधिकारी गणेश भट्ट भी शामिल रहे।