{"_id":"699f66e405a1422d130c08f4","slug":"jcb-breaks-drinking-water-line-35000-people-do-not-get-water-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130586-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जेसीबी से पेयजल लाइन टूटी, 35 हजार लोगों को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जेसीबी से पेयजल लाइन टूटी, 35 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
Thu, 26 Feb 2026 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कालूसिद्ध मंदिर के पास पेयजल लाइन बुधवार दोपहर टूट गई। इससे बरेली रोड, रामपुर रोड, मंगलपड़ाव, बाजार क्षेत्र, इंदिरानगर, राजपुरा, नैनीताल रोड समेत 35 हजार की आबादी को जलसंकट का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में आज भी पानी नहीं आएगा।
यूयूएसडीए की ओर से मंदिर के पास चौराहा चौड़ीकरण के मद्देनजर ड्रेनेज का कार्य चल रहा है। दोपहर में जेसीबी से जल संस्थान की 14 इंच व्यास वाली लाइन टूट गई। इसके चलते सड़क पानी से लबालब हो गई। जल संस्थान की ओर से लाइन को बंद कर दिया गया। देर शाम तक लाइन दुरुस्त नहीं की गई थी। संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि लाइन बंद होने से पानी की आपूर्ति ठप है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ऐसे में बृहस्पतिवार की सुबह भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।
तीसरे दिन सही हुआ वॉल्व, जलापूर्ति सुचारु
हल्द्वानी। डहरिया फार्म नंबर-तीन के ट्यूबवेल का वॉल्व सोमवार को खराब हो गया था। इससे सत्यलोक काॅलोनी, नीलांचल काॅलोनी और शिवाजीनगर इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई। जल संस्थान ने वॉल्व को ठीक तो किया लेकिन उसने सही से काम नहीं किया। इस इलाके की लाइनों में आईटीआई और नीलियम काॅलोनी के ट्यूबवेलों से भी पानी की सप्लाई है। वॉल्व में वेल्डिंग करने के लिए इन दोनों ट्यूबवेलों की लाइन भी बंद करनी पड़ी। जल संस्थान के एई प्रमोद पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटा गया। संवाद