फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jatin pupil of Khlkwira

पाखंडी बाबा का शिष्य बना कहलक्वीरा का जतिन

Wed, 28 Jan 2015 07:42 PM IST
कमलेश जोशी/अमर उजाला, भवाली
कमलेश जोशी/अमर उजाला, भवाली Updated Wed, 28 Jan 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Jatin pupil of Khlkwira

30 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हो रही फिल्म ‘चल गुरु हो जा शुरू’ में कहलक्वीरा गांव के जतिन पांडे पाखंडी बाबा के शिष्य के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में पिथौरागढ़ के हेमंत पांडे मुख्य किरदार हैं। बाबाओं के पाखंड की सच्चाई समय-समय पर सामने आने के बाद इस फिल्म की पटकथा बाबाओं पर केंद्रित की गई है। फिल्म के महत्व और इसमें काम कर रहे उत्तराखंड के कलाकारों की भूमिका को देख मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व में ही प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


भवाली के नजदीक कहलक्वीरा के जतिन को पहली बार बडे़ पर्दे पर देखने के लिए क्षेत्र के लोग खासे उत्सुक हैं। हिमालय ड्रीम प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक मनोज शर्मा ने हेमंत पांडे को मुख्य भूमिका में लेते हुए यह फिल्म बनाई है। जतिन को एक ढोंगी बाबा के शिष्य का किरदार दिया गया है। जतिन के पिता पूरन चंद्र पांडे का भवाली में कारोबार है। हेमंत पांडे ने जतिन ने जतिन के अभिनय को देखा था, लिहाजा हेमंत की पसंद के चलते जतिन ने भी फिल्म में एंट्री मार ली। जतिन इससे पहले कई धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


वी चैनल के चैरिटी शो ‘एडम वैक्स मैडम’ में जतिन की भूमिका को सराहा गया था। यूटीवी में ‘बिंदास इमोशन अत्याचार’ में भी जतिन ने काम किया। वर्तमान में वह टाटा स्काई और माऊथ फ्रेशर कंपनी पास-पास का विज्ञापन कर रहे हैं। उन्होंने यू-ट्यूब में कामेडी गैंग्स शूट किए हैं। इसके अलावा जतिन हिमालयन ड्रीम प्रोडक्शन की फिल्म ‘प्रकाश इलैक्ट्रानिक्स’ में सहायक निदेशक का काम कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी है। उन्होंने बताया कि फिल्मी कैरियर चुनने में उन्हें हास्य अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेरित किया। ‘चल गुरु हो जा शुरू’ में चंद्रचूढ़ सिंह, संजय मिश्रा, ब्रजेश हीरजी, ब्रजेंद्र काला, पीकू तलसानी, मिथिलेश चतुर्वेदी आदि कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed