फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam Project: Canal renovation work stalled; only 29 out of 294 encroachments removed.

जमरानी बांध परियोजना : नहरों के नवीनीकरण का काम अटका, 294 में से 29 कब्जे ही हटे

Wed, 29 Jul 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 29 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam Project: Canal renovation work stalled; only 29 out of 294 encroachments removed.
हल्द्वानी नहर के ऊपर बना सौरभ होटल का पार्क।   अमर उजाला
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के तहत नहरों के नवीनीकरण की रफ्तार अतिक्रमणों के कारण थम गई है। 294 चिह्नित अतिक्रमणों में से अब तक केवल 29 ही हटाए जा सके हैं। ये स्थिति तब है जब अधिकतर अतिक्रमणकारियों को दो-तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इससे महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा है और तय समयसीमा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नहरों के नवीनीकरण से पहले गौलावार फीडर कैनाल में सर्वाधिक 252 अतिक्रमण चिह्नित हुए थे। इसमें 147 अतिक्रमणकारियों को दूसरी बार और 45 को तीसरी बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस भेजे जा चुके हैं। इस नहर पर अब तक 23 अतिक्रमण ध्वस्त हुए हैं। पाहा फीडर कैनाल में 41 अतिक्रमण चिह्नित हुए थे। 11 अतिक्रमणकारियों को दूसरी बार नोटिस भेजकर छह अतिक्रमण तोड़े गए हैं। हरिपुरा फीडर कैनाल में इकलौते अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


सितंबर 2027 तक होना है पहले चरण का काम
नहरों के नवीनीकरण का मकसद नहरों की डिस्चार्ज क्षमता बढ़ाना और नई नहरों का निर्माण करना है। इसके लिए 60 किलोमीटर निर्माण और नवीनीकरण प्रस्तावित है। 371 करोड़ रुपए की इस परियोजना के पहले चरण में सितंबर 2027 तक 22 किमी कार्य होना है। शेष कार्य वर्ष 2029 तक पूरे होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल और व्यावसायिक भवन भी अतिक्रमण की जद में
बरेली रोड पर एक स्टोन क्रशर संचालक ने नहर से 300 मीटर तक अतिक्रमण किया है। अभी यह प्रकरण राजस्व विभाग के पास है। शहर के कई अन्य होटल और व्यावसायिक भवन भी अतिक्रमण के दायरे में है।

12.6 किमी कार्य पूरा
गौलावार मेन में गौला बैराज से कॉलटैक्स काठगोदाम तक 1.10 किलोमीटर नहर का कार्य होना है। 16.20 किलोमीटर नहर का पुनर्निर्माण कर इसकी डिस्चार्ज क्षमता 22 क्यूसेक की जा रही है। इस फीडर में 6.6 किमी निर्माण पूरा हो चुका है। पाहा फीडर में 8.42 किमी के सापेक्ष छह किमी कार्य पूरा हो गया है।


अधिकतर नहरों के इर्द-गिर्द अतिक्रमणकारी काबिज हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी यदि कोई स्वयं अतिक्रमण नहीं हटा रहा है तो प्रशासन की मदद से कब्जे को ध्वस्त कराया जा रहा है। नहरों के नवीनीकरण का काम तय समय पर पूरा कराया जाएगा।
-ललित कुमार, उप महाप्रबंधक, जमरानी बांध परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed