फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani dam likely to get funds soon

जमरानी बांध को जल्द धनराशि मिलने की संभावना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jamrani dam likely to get funds soon
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना के लिए धनराशि देने के लिए अधिकृत हुई वित्तीय एजेंसी एशियन डेवलेपमेंट बैंक की टीम सोमवार को दिल्ली से यहां पहुंची। काठगोदाम रेलवे स्टेशन में सिंचाई अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने एडीबी अधिकारियों का स्वागत किया। एडीबी टीम का ग्रामीणों ने छोलिया नृत्य, टीका चंदन से स्वागत किया। टीम ने जमरानी बांध से प्रस्तावित पेयजल योजना, सिंचाई व्यवस्था, बिजली उत्पादन, मत्स्य पालन, नौकायन समेत तमाम प्रस्तावित योजनाओं की मौके पर ही अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

एशियन डेवलेपमेंट बैंक ने जमरानी बांध परियोजना को फंडिंग करने की मंजूरी दी है। परियोजना के लिए धनराशि जारी करने से पूर्व सोमवार को एडीबी की टीम ने जमरानी डूब क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी प्रमुख मांगों, समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। एडीबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। शाम को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एडीबी की टीम ने बांध परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने एडीबी टीम के रुख को सकारात्मक बताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम के सदस्य डूब और बांध स्थल का दोबारा निरीक्षण करेंगे। ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए चयनित स्थलों का भी निरीक्षण करने की संभावना है। टीम के सदस्यों ने हैड़ाखान मंदिर के भी दर्शन किए। एडीबी टीम की अगवानी करने वालों में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुकेश मोहन, एमसी पांडे, संजय शुक्ल, भारत भूषण पांडे, हरिनंदन कापड़ी, शाहनवाज, संजय, भास्कर कांडपाल, मनीष जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी टीम का बांध परियोजना को लेकर काफी सकारात्मक रुख रहा है। टीम बांध परियोजना के सभी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ग्रामीणों का पुनर्वास कैसे हो, कहां हो और क्या उन्हें सुविधाएं दी जानी है, इस पर खास फोकस टीम का रहा है। टीम ने डीएम से भी बात की है और सिंचाई अधिकारियों ने बांध परियोजना को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया है। टीम ने बांध परियोजना को जल्द धनराशि दिलाने पर भी सहमति जताई है। - डॉ. भूपिंदर कौर औलख, सचिव सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed