फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamati's family's test came negative

जमाती के परिजनों के टेस्ट आए निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Jamati's family's test came negative
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना पॉजिटिव आए कालाढूंगी के युवक के परिजनों के टेस्ट निगेटिव आए है। सभी को टेस्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। फिर भी इन लोगों को अभी 14 दिन के क्वारंटीन में रखा जाएगा और इन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
कालाढूंगी के युवक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में प्रशासन ने उसके परिजनों को रामनगर के अस्पताल में आईसोलेशन में भर्ती करा दिया था। इनमें चार भाई, दो भाभी व एक बच्ची के अलावा 8 लोग शामिल थे। प्रशासन को इस बात की चिंता थी कि कही ये लोग भी कोरोना पॉजिटिव आते हैं, उसके तहत कार्यवाही की जाती है। रामनगर अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. प्रशांत कौशिक ने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब इन सभी को 14 दिन की क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed