{"_id":"8b7cdd1e3002080a99cb4787581d8607","slug":"jam-out-of-the-police-station-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के बाहर दिनभर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली के बाहर दिनभर लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर रोज जाम लग रहा है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। लोग बीच सड़कों पर वाहन पार्क कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर भी कोतवाली के बाहर लंबा जाम लगा था। वीआईपी गाड़ियों के हूटर, सायरन और हार्न बजा बजाकर चालक शोर मचाए हुए थे। तिकोनिया से सिंधी चौक तक वाहनों की लाइन लगी थी, लेकिन इसके बावजूद कोतवाल आरएस मेहता और एसएसआई एनबी भट्ट कोतवाली परिसर में बैठे रहे।
विज्ञापन
दोनों में से किसी ने ये जहमत तक नहीं उठाई कि आखिर बाहर इतना शोर और जाम क्यों है। हैरानी की बात तो ये है कि कोतवाल आरएस मेहता के पास यातायात निरीक्षक का भी चार्ज है। यानी सड़कों पर जाम लगने पर उनकी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। दो दिन पहले ही डीआईजी जीएस मर्तोलिया अधिकारियों को थाने-चौकियों से बाहर सड़कों पर निकलने की हिदायत दे चुके हैं।
विज्ञापन
वो भी ऐसी स्थिति में तो रुटीन में। बृहस्पतिवार को तो उनकी सड़क पर विशेष जरूरत थी, लेकिन हूटर और सायरनों की आवाज कोतवाल और एसएसआई ने एक कान से सुन दूसरे कान से निकाल दी।
विज्ञापन