फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jam

नैनीताल रोड पर लगने वाले जाम का हल तलाशना होगा

Thu, 16 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 16 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jam

नैनीताल रोड पर कई स्कूल हैं, जिनमें छुट्टी होने का समय करीब एक ही है। ऐसे में जब स्कूल बस, बच्चों को लाने-ले जाने वाले टेंपो और वैन से लेकर निजी वाहन एक साथ सड़क पर आते हैं, तो जाम लगता है। यह किस्सा करीब हर दिन का है, लेकिन इस समस्या का हल निकालने की कोशिश अब तक नहीं हुई है।

विज्ञापन


नैनीताल रोड और आसपास ही करीब छह स्कूल हैं। इन स्कूलों में सैकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। इन्हें लाने और छोड़ने के लिए बस से लेकर दूसरे वाहन लगे हैं। सुबह के वक्त जब ट्रैफिक कम होता है तो इतना असर दिखाई नहीं पड़ता है, लेकिन जब यह स्कूल अमूमन जो कि दोपहर में एक से दो बजे के बीच एक ही समय पर छूटते हैं, तो हर तरफ इनके वाहनों का रेला और जाम लग जाता है। इसमें स्कूलों की भी बस, वैन से लेकर आम यात्रियों वाहन फंस जाते हैं। जाम भी घंटों में खुलता है, जबकि इस मुख्य मार्ग का इस्तेमाल बाहर से आने वाले सैलानी से लेकर पहाड़ को जाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में करते हैं।
विज्ञापन


इस जाम की स्थिति से शायद ही कोई अफसर ऐसा हो जो कि वाकिफ ने हो। कई तो इसमें फंसे भी होंगे, पर मजाल है कि प्रशासन या फिर पुलिस ने इसका कोई हल तलाशने की कोशिश की हो, जबकि स्कूल प्रबंधनों से बातचीत कर उनके स्कूलों के छूटने के समय में आंशिक बदलाव कर, अतिरिक्त यातायात सिपाहियों की व्यवस्था आदि कर इसका हल निकालने का प्रयास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed