{"_id":"a5d8e8483fd95cd019929a6f88889e3c","slug":"jam-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती शराब के लिए कहीं दुकानों के बाहर जाम तो कहीं पीकर लोगों को ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती शराब के लिए कहीं दुकानों के बाहर जाम तो कहीं पीकर लोगों को ठोका
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब सस्ती क्या हुई शहर में अराजकता हो गई। रविवार शाम कई दुकानों के बाहर खरीदारों की भीड़ से सड़क पर जाम लग गया। खरीदारों के वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े होने से यातायात ठप रहा। वहीं, नवाबी रोड पर शराब के नशे में टल्ली एक ट्रक चालक ने कइयों को ठोक डाला। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीट दिया। साथ ही जाम भी लगा दिया।
विज्ञापन
15 अप्रैल को शराब के नए ठेके होने हैं। मौजूदा दुकानों में पुराना स्टाक पड़ा है। स्टाक क्लीयरेंस के लिए दुकानदारों ने सेल लगा दी। अधिकतर शराब ब्रांड बिक चुके हैं। देसी हो या अंग्रेजी दुकानों में सस्ती शराब खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लग रही है। कई लोग तो शराब खरीदकर स्टाक कर रहे हैं। रविवार को कालाढूंगी रोड और तिकोनिया स्थित शराब की दुकानों के बाहर काफी भीड़ रही। ग्राहकों ने वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर दिए, इससे वहां अव्यवस्था हो गई और जाम लग गया। कालाढूंगी रोड वैसे ही संकरी हैं। शराब खरीदने वालों के वाहन सड़क पर खड़े होने से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। तिकोनिया में भी सड़क पर शराब के खरीदारों के वाहन खड़े होने से जाम लग गया। शराब सस्ती होने पर पियक्कड़ों ने खूब गटकी।
विज्ञापन
वहीं, नवाबी रोड पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने करीब साढ़े आठ बजे कइयों को टक्कर मार दी। सड़क पर लोगों की आवाजाही थी। कुछ लोग टहल रहे थे। इसी बीच ट्रक सड़क पर लहराता हुआ आया और एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कई वाहनों को ठोक दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। कुछ लोगों ने जाम भी लगा दिया।
विज्ञापन