{"_id":"1408db6f0a80cb537dabffe83ad487a4","slug":"jam-fastened-in-the-affairs-of-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के जंजाल में जकड़ा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के जंजाल में जकड़ा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में लगी आग के चलते किये गये यातायात डायवर्जन से शहर जाम में जकड़ गया। जाम के चलते स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस के साथ सीपीयू ने जाम को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला मगर सोमवार दोपहर आग बुझाने के बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर आयी।
विज्ञापन
जिला पुलिस ने आग बेकाबू होने पर बरेली रोड अग्रसेन तिराहे से लेकर एसडीएम कोर्ट चौराहे तक सोमवार की सुबह सील कर दी। बरेली रोड और रामपुर रोड के वाहनों को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे और मुखानी होते हुए अंदर प्रवेश कराने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
अचानक दो मार्गों के वाहनों का दबाव एक मार्ग पर आने से वाहन रेंगने लगे। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि सुबह दस बजे भोलानाथ गार्डन, रामपुर रोड की गलियों के अलावा अन्य रास्तों पर भी जाम लग गया। कालाढूंगी रोड से डीआईजी आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा सीपीयू ने वाहनों को पास कराया।
विज्ञापन
वाहनों के दबाव के चलते जाम लगता रहा। वहीं नैनीताल की तरफ से आने वाले वाहनों को एसडीएम कोर्ट से डीआईजी आवास मार्ग की तरफ से कालाढूंगी रोड पर निकाला गया।
सिंधी चौराहे से एसडीएम कोर्ट जाने में लोगों को 25 से 30 मिनट तक लग गए। स्कूली बच्चों को दूर दूर तक पैदल घर जाना पड़ा। रोडवेज से रिक्शे से आने वाले राहगीर भी फंस गए थे।