फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jagdishashila of Doli grand welcome in Nainital

जगदीशशिला डोली का नैनीताल में भव्य स्वागत

Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 19 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jagdishashila of Doli grand welcome in Nainital

विश्वनाथ जगदीश शिला डोली सोमवार को साढ़े चार बजे भवाली होते हुए नैनीताल पहुंची। यहां नयना देवी मंदिर पहुंचने पर नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के प्रतिनिधियों समेत मंदिर के पुजारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्रों ने डोली का भव्य स्वागत किया। कुछ देर मंदिर परिसर में रुकने के बाद डोली हल्द्वानी रवाना हुई। इससे पूर्व खैरना, गरमपानी, रातीघाट होते हुए कैंची धाम पहुंची। कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


मां नयना देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर जीआईसी, जीजीआईसी, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में डोली का स्वागत किया। उसके बाद डोली ने मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य मंदिर में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, नवीन तिवारी, भुवन कांडपाल व गणेश बहुगुणा की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई।  इस मौके पर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह,सीईओ आरएल आर्य, सीईओ प्रारंभिक शिक्षा आरसी पुरोहित, जल संस्थान के महाप्रबंधक उत्तम कुमार, एसई जेआर गुप्ता, ईई जगदीप चौधरी, एई एसके गुप्ता, दलीप सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य एसएस चौहान, मंजू पाल, नीता व्यास, पूरन सिंह, चंद्रशेखर जोशी, जगमोहन रौतेला, भीम सिंह कार्की, खुशहाल सिंह कार्की, पुष्पा दरम्वाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed