{"_id":"0e17d177e174fba42c88c0f2c76f2f4f","slug":"iti-will-now-widen-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब आईटीआई मार्ग होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईटीआई मार्ग होगा चौड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की योजना सफल रही तो जल्द ही आईटीआई मार्ग भी चौड़ा नजर आएगा। मार्ग पर कब्जे हटाए जाएंगे।
साथ ही, क्रियाशाला से कैंसर संस्थान तक नहर को कवर कर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए मार्ग का प्रारंभिक सर्वे भी हो गया है।
रामपुर रोड (पुरानी चुंगी) से नयी आईटीआई रोड को सड़क जाती है। ग्रामीण इलाकों में आबादी बढ़ने पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। इस मार्ग का इस्तेमाल बाईपास की तरह होने लगा है।
कॉलटैक्स से एसटीएच के पास सात किमी नहर कवरिंग की गई है। इसमें नैनीताल रोड का वैकल्पिक मार्ग भी बन गया है। यह मार्ग भी नई आईटीआई रोड को जोड़ता है।
ऐसे में प्रशासन, लोनिवि ने मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनाई है। अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत का कहना है कि इस मार्ग को चौड़ा करने की काफी संभावना है।
पहले चरण में धान मिल तक मार्ग चौड़ा करने की योजना है। अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। साथ ही, क्रियाशाला-जज फार्म चौराहे से कैंसर संस्थान तक नहर को कवर कर मार्ग को चौड़ा भी किया जाएगा। इसमें ह्यूम पाइप डालकर नहर कवरिंग होगी। इस पर करीब पौने दो करोड़ खर्च का प्रस्ताव तैयार किया गया है।