{"_id":"679bcfa2b25eb85ba50e6068","slug":"it-subject-will-open-in-badaun-high-school-proposal-passed-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106572-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बडौन हाईस्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बडौन हाईस्कूल में खुलेगा आईटी विषय, प्रस्ताव पारित
Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडौन में बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति और पीटीए की बैठक हुई। इस बडौन हाईस्कूल में आईटी विषय खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही समग्र शिक्षा से पुस्तकालय, इको क्लब, एडोलसेंस कार्यक्रम, कॅरिअर काउंसिल, सेल्फ डिफेंस पर धनराशि को समय से खर्च करने को लेकर चर्चा की गई।
प्रभारी प्रधानाध्यापक धमेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि समग्र शिक्षा से विद्यालय में कक्षा 9 और 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा आईटी विषय खोलने को भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी शुरुआत अप्रैल 2026 से की जाएगी। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान गीता देवी ने संयुक्त रूप से वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा बीना चुलगाई को कमला नेहरू पुरस्कार और एक हजार रुपये का चेक सौंपा।
साथ ही तीन छात्रों सुंदर सिंह बोहरा को 8400, मोहित और मोहित चिलवाल को 10,800-10,800 रुपये मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति पुरस्कार की धनराशि दी गई। वहां एसएमडीसी के अध्यक्ष पान सिंह चिलवाल, उमा जोशी, मिथिलेश, प्रियंका, कमल कुमार, रघुवर सिंह, पुष्कर सिंह मेहता, ललित चिलवाल, राम सिंह चिलवाल, शेर सिंह आदि थे। संवाद