फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   It rained, most of the temperature dropped by four degrees

झमाझम बरसे बदरा, अधिकत तापमान चार डिग्री गिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
It rained, most of the temperature dropped by four degrees
नैनीताल के हिमालय दर्शन मार्ग में देर शाम को बर्फ पड़ते हुई। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी/नैनीताल। मौसम का मिजाज बुधवार को बदला नजर आया। पहाड़ हो या भाबर सुबह से ही बादलों ने डेरा डाले रखा और बारिश भी हुई। देर शाम हल्द्वानी में बारिश हुई और ऊंचाई वाले इलाकों में हलकी बर्फबारी हुई। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। मुक्तेश्वर में अधिकत तापमान दस डिग्री गिरा तो न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया। नैनीताल में वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

हल्द्वानी में बुधवार को सुबह से रुक रुककर बारिश होती रही। दिनभर हुई बारिश ने गलन का एहसास कराया। शाम को एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। नैनीताल में मौसम में आए बदलाव से पर्यटन व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, धानाचूली, धानारोली, हरिनगर, भीड़ापानी और रामगढ़ क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया। बर्फबारी से सड़कों और खेतों में बर्फ की परत जम गई। किसानों ने पहाड़ में हो रही बर्फबारी को लाभदायक बताया है। उधर भीमताल, भवाली, गरमपानी, ज्योलीकोट, बेतालघाट में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा से 6.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व दिशा से हवा चली। नमी 84 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारे का हाल
हल्द्वानी : अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मुक्तेश्वर : अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।

नैनीताल : अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जनवरी के पहले सप्ताह में 23 मिमी बारिश
हल्द्वानी। बारिश ने अपने नाम एक और रिकार्ड दर्ज किया है। वर्ष 2020 में एक से आठ जनवरी तक 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गई जबकि बुधवार को पांच मिमी बारिश हुई। पिछले 12 वर्षों में यह सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है। गौला बैराज के प्रभारी मनोज तिवारी के अनुसार एक जनवरी से आठ जनवरी तक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
आठ जनवरी का पारा और बारिश का रिकॉर्ड
वर्ष अधिकतम न्यूनतम बारिश (मिमी)
2009 22.6 7.9 00
2010 23.1 5.1 00
2011 11.6 7.1 00
2012 19.5 9.9 0.8
2013 7.2 2.4 00
2014 10.8 7.9 00
2015 19.0 9.4 00
2016 25.0 7.5 00
2017 14.0 7.0 13.0
2018 11.0 5.1 00
2019 22.5 4.9 00
2020 15.8 11.0 5.0

नैनीताल में रात

नैनीताल में रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed