{"_id":"6969565e6891c4f91703d7f7","slug":"issue-show-cause-notices-to-tax-collectors-with-low-recovery-rates-haldwani-news-c-8-1-hld1029-705219-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कम वसूली वाले संग्रह अमीनों को जारी करें कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कम वसूली वाले संग्रह अमीनों को जारी करें कारण बताओ नोटिस
Fri, 16 Jan 2026 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह संग्रह अमीनों की व्यक्तिगत कार्यकुशलता की समीक्षा करें। जिन संग्रह अमीनों की वसूली औसत से कम है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। डीएम कहा कि जिन बैंकों की वसूली 79 प्रतिशत से कम है उनके बैंकर्स के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाकर वसूली सुनिश्चित हो।
बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि आरसी जारी होने के बाद वन टाइम सेटलमेंट वाले मामलों में बैंकर्स से नियमानुसार 10 प्रतिशत धनराशि राजकोष में जमा कराई जाए और निर्देशों का पालन न करने वाले बैंकर्स की सभी आरसी तत्काल वापस की जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी विवेक राय, शैलेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।