फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Israr wrangling in two wives, police bloody

इसरार की दो बीवियों में तकरार, थाने में घमासान

Sat, 07 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 07 Feb 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाने में एक ठेकेदार की दो बीवियों के विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर घमासान हुआ। पहली पत्नी का आरोप था कि उसके पति दूसरी पत्नी के साथ ही रहते हैं। उसके चार बच्चे हैं।

विज्ञापन


पति उसे गुजारे के लिए खर्चा नहीं देते हैं। दूसरी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति के परिवार वाले उसे कई परेशान कर रहे हैं। इस मामले को लेकर शाम को घंटों पंचायत हुई। अंत में पति के समक्ष कुछ शर्तों के साथ समझौता हो गया।
विज्ञापन


राजपुरा निवासी ठेकेदार इसरार ने सात साल पहले राजपुरा की ही एक युवती से निकाह किया। उससे चार बच्चे पैदा हुए। दस दिन उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के पैदा होने पर परिवार के लोगों ने दबाव बनाया तो पति आया और जच्चा-बच्चा को देखकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बनभूलपुरा थाने पहुंची पहली पत्नी का कहना है कि उसके पति ने सात माह पहले लाइन नंबर 17 की एक अन्य युवती से निकाह कर लिया है और उसी के साथ रहते हैं। इधर दूसरी पत्नी ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोप लगाया कि उसके पति के परिवार वाले उसे फोन कर परेशान करते हैं।


बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पति को बुलाया। घंटों हंगामे के बाद पति के समक्ष पुलिस ने दोनों पत्नियों की समस्याओं को सुनने के बाद यह शर्त रखी कि दोनों एक दूसरे को फोन नहीं करेगी। इसके अलावा पति को दोनों बीवियों की समस्या के निराकरण का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed